Print this page

जिले में प्रारंभ कि जा चुकी है नसबन्दी की मुहिम, हो रहे हैं सफल ऑपरेशन..

  • rounak group

 कोण्डागांव / शौर्यपथ /

जिले में स्ट्रीट डॉग को लेकर अब लोगों में संवेदनाएं बढऩे लगी है जिसका परिणाम यह है कि आप लोग आगे बढ़ चढ़कर डॉग के इलाज व उनके नसबंदी में सहयोग करते नजर आ रहे हैं जिला मुख्यालय के साथ ही फरसगांव जैसे शहरों में भी अब स्ट्रीट डॉग के इलाज के लिए आम नागरिकों के साथ साथ पशु चिकित्सक भी  तत्पर नजर आ रहे हैं ।

पशु चिकित्सालय फरसगाव के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अलका ठाकुर एवं एक्सटेंशन अधिकारी डीपी साहू द्वारा डेर्माटाइटिस से ग्रसित स्ट्रीट डॉग का इलाज किया जा रहा है,वही पूछने पर पशु चिकित्सक ने कहा  की यह अभियान जारी रहेगा, वहीं जानकारी देते कहा की रेबीस मामले  बढऩे के चलते  साथ साथ निशुल्क रेबीस टीका करण भी किया जा रहा है,ताकि पशुओ के साथ जन सामान्य भी सुरक्षित रहें। नगर के घुमंतू  बीमार कुत्ते आम लोगों के लिए खतरा न बने, इसे देखते हुए नगर के युवाओं के सहयोग से इन बीमार कुत्तों का इलाज लगातार किया जा रहा है ।

वहीं जिला मुख्यालय में शांति फाउन्डेशन के यतीन्द्र सलाम  व समाज सेविका अनिता श्रीवास्तव के द्वारा भी लगातार लावारिश पशुओ के लिए खाने व उनके उपचार की मुहिम चलाई जा रही है, ताकि डॉग बाइट जैसे मामलों को कंट्रोल किया जा सके, जिनके मुहिम में डॉ नीता मिश्रा व डॉ ढालेश्वरी साहू के द्वारा सराहनिय योगदान दिया जाता रहा है 
–बर्थ कंट्रोल व डॉग बाइट का समाधान है नसबंदी 

जिले में पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों के साथ मिलकर अब कई समाज सेवी भी कुत्तों के इलाज में जुटे हुए हैं। वही विभाग के अधिकारियों  की अपील है कि आप  कोई भी  आमजन अस्पताल में सम्पर्क कर निषुल्क स्ट्रीट डॉग की नसबंदी करवा सकते है , नसबंदी के बाद कुत्तों को कुछ दिन के लिए संरक्षण में रख पुन: उन्हें उनके इस्थान पर सुरक्षित पहुंचा दिया  जाता है।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR