Print this page

16 को प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का जेल भरो आंदोलन

  • rounak group

कोंडागांव /शौर्यपथ/

प्रदेश में आंदोलन, प्रदर्शन, धरना पर रोक लगाने वाले सर्कुलर को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कोंडागांव भाजपा द्वारा 16 मई को हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जिले भर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा । कार्यक्रम एनसीसी ग्राउंड कोंडागांव से प्रारंभ होकर गिरफ्तारी स्थल तक आयोजित होगा । इस संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में आहूत की गई जहा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।

इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता उसेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात दुबारा पैदा कर दिए है । यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है । राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के पास अपनी बात भी रखने का एक माध्यम आंदोलन भी होता है ।

बैठक के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तारक योजना पर भी चर्चा हुई । इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जसकेतु उसेंडी, दयाराम पटेल, ललित देवांगन, कुलवंत सिंह चहल, नागेश देवांगन, सनिल भंसाली, गामा जायसवाल, प्रतोष त्रिपाठी, विक्की रवानी, देवेंद्र मौर्य, पोल्टु चौधरी सहित पार्षदगणों के साथ अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR