Print this page

बस्तर फाइटर भर्ती में तृतीय लिंगसमुदाय की भागीदारी

  • rounak group

कांकेर/शौर्यपथ /

तृतीय लिंग समुदाय को सम्मान दिलाने में सहभागी समाज सेवी संस्था का अथक प्रयास घर परिवार और समाज से उपेक्षा का दंश झेल रहे थर्ड जेंडर समुदाय के पुनर्वास हेतु सहभागी समाज सेवी संस्था जिला कांकेर के प्रोग्राम मैनेजर लक्ष्मी सहारे व उसके स्टॉप टीम के अथक प्रयास से तृतीय लिंग को चिन्हांकित कर आगे लाकर उन्हें संपन्न पूर्वक जीवन जीने में मदद कर रही है तृतीय लिंग व्यक्ति जो कांकेर जिले के अन्य ब्लॉको व ग्रामो में निवास रत है जो नाचने गाने व बधाई लेने बाजारो में मांग कर खाने के अलावा केवल लोगों का हंसी का पात्र बनते आ रहे हैं जिन्हें सहभागी समाज सेवी संस्था के मैनेजर ने इन समुदाय को शोषण मुक्त समाज बनाने अपनी अहम भूमिका निभाए उन्हें उनकी पहचान देने व महिला पुरुष जैसे समाज में सम्मान दिलाने में आगे आकर उन्हें उनके हितो को देखते हुए समाज कल्याण विभाग से तृतीय लिंग समुदाय का प्रमाणित कार्ड बनाया गया सरकारी योजना में भी उन्हें काम दिलाते हुए विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क करती आ रही है।

कोविड काल में पिछले 2 वर्षों से उनका बधाई मांगना नाचना उधना हाट बाजार सब बंद हो गया था जिसे उनके मानसिक स्थिति पर बहुत बुरा असर हुआ ऐसे समय पर संस्था के मैनेजर लक्ष्मी सहारे व उनके पूरे टीम के द्वारा समाज कल्याण नगर पालिका व संस्था के डायरेक्टर बसंत यादव जी वा कलावती कश्यप मैडम द्वारा सहयोग किया गया तृतीय लिंग समुदाय आज अपनी हिमत्ता वा प्रतिभा दिखाते हुए आगे आकर बस्तर फाइटर भर्ती में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं बस्तर फाइटर में 13 लोग आवेदन किया था जिसमें 9 लोग ने अपनी क्षमता दिखाते हुऐ आगे आए व बहुत ही खुश हैं कि आज जिले के कलेक्टर सर एसपी सर द्वारा उन्हें इन भर्ती प्रक्रिया में मौका दिया जा रहा है जिसे सभी लोग बहुत खुश महसूस कर रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR

Latest from PANKAJ CHANDRAKAR