Print this page

मनोकामना दुर्गा मंदिर बनियागांव मे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 4 जुलाई से 8 जुलाई तक होगा

  • rounak group

बनियागांव / शौर्यपथ /   ग्राम बनियागांव तहसील व जिला कोण्डागांव मे वर्ष 1972 से माता दुर्गा की प्रमिता रखकर प्रतिवर्ष शारदेय नवरात्रि मे विधि विधान के साथ पुजा अर्चना किया जाता रहा है ग्राम बनियागांव मे जिस स्थान पर माता जी को शारदेय नवरात्रि मे विराजित किया जाता है उस स्थान मे विगत 45 वर्षो से माता दुर्गा एवं शंकर भगवान की तैलचित्र की पुजा सुबह शाम प्रतिदिन की जाती है, लगातार उस स्थल की पुजा अर्चना होते रहने से मां जगदम्बा की कृपा ग्रामवासियों पर बनी हुई है साथ जो भी भक्त माता के चरणों में दो नारियल (एक जोडी) भेंट कर जो भी मनोकामना की इच्छा रखता है उसकी मनोकामना निश्चिततौर पर पूर्ण हुई है इसी कारण धीरे-धीरे मां दुर्गा के उक्त स्वरूप का नाम ग्राम बनियागांव मे मनोकामना दुर्गा देवी के नाम से प्रसिद्ध हो गया ।
इस वर्ष स्थापना का स्वर्ण जंयती वर्ष है तथा माता मनोकामना दुर्गा देवी का विशाल मंदिर बनकर तैयार हो गया है जिसमें विधि विधान के साथ मनोकामना दुर्गा देवी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 04/07/2022 से 08/07/2022 तक पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है जिसकी तैयारी ग्रामवासी एवं निर्माण समिति के द्वारा जोर शोर से की जा रही है । 4 जुलाई दिन सोमवार को वेदी
पुजन एवं जलाधिवास 5 जुलाई दिन मंगलवार को वेदी पुजन एवं वस्त्राधिवास, 6 जुलाई दिन बुधवार को वेदी पुजन एवं अन्नाधिवास 7 जुलाई दिन गुरूवार को वेदी पुजन द्रव्याधिवास, श्यनाधिवास एवं नगर भ्रमण तथा 8 जुलाई दिन शुक्रवार को वेदी पुजन प्राण प्रतिष्ठा स्थापना, हवन एवं प्रसाद वितरण एवं भण्डारा का कार्यक्रम रखा गया है सभी कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होंगे 8 जुलाई की संध्या 7:00 बजे से प्रेमी शर्मा रायपुर की भजन मण्डली के द्वारा भजन प्रस्तुत किया जावेगा ।
  उक्त विशाल मंदिर में मां मनोकामना दुर्गा देवी की मुरत के साथ साथ भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, श्री राधाकृष्ण, दक्षिणमुखी हनुमानजी, बाबा भोलेनाथ एवं भैरव बाबा के मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है । उक्त मंदिर का निर्माण श्री श्द दीक्षित के देखरेख में संपन्न हुआ है। लोगो मे चर्चा है कि इस क्षेत्र मे इतना बढा विशाल मंदिर और कही देखने में नहीं आया है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ