Print this page

रथ यात्रा के अवसर पर "श्यामा- श्याम सत्संग समिति" श्रीराम मंदिर में भजन कीर्तन कर गजा मूंग प्रसाद का किया वितरण

  • rounak group

कोंडागांव / शौर्यपथ / दिनांक 01/07/ 2022 शुक्रवार को श्यामा- श्याम सत्संग समिति कोंडागांव श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी के  अनुयायियों द्वारा  रथ यात्रा के पावन अवसर पर संध्या 4:30 से 6:00 के मध्य जय स्तंभ चौक स्थित श्री राम मंदिर परिसर में श्यामा -श्याम सत्संग समिति के वरिष्ठ सदस्य उग्रेश मरकाम  के नेतृत्व में एवं अरविंद घोष, नरेंद्र पांडे ,कावे राम, के आर नाग, भेलकू पोयाम, चंद्रकांत पानीग्राही ,सूजीत सिकदर ,अंजनी मरकाम, ईना श्रीवास्तव, सरस्वती बघेल ,मेंहतरीन निषाद ,मालती देवांगन, राजेश्वरी पांडे, समीक्षा पांडे ,संगीता चौबे ,कृष्ण पाणिग्रही एवं माला दीदी की उपस्थिति में भगवान राधा -कृष्ण एवं श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी का आरती उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री श्री 1008 श्री कृपालु महाराज जी विश्व के पंचम मूल जगद्गुरु में से एक है। आपका जन्म मनगढ़ धाम ,तहसील- कुंडा, जिला- प्रतापगढ़; उत्तर प्रदेश में हुआ। श्यामा -श्याम सत्संग समिति कोंडागांव का गठन जनवरी 2013 में हुआ । तब से प्रत्येक रविवार को प्रातः 7:00 से 9:00 बजे तक संकीर्तन श्रीराम मंदिर में की जाती है।  समिति के संचालन का दायित्व समिति के सभी सदस्यों को दिया गया है ।प्रवचन हेतू प्रचारिका श्रीश्वरी देवी के माध्यम से आज तक रसमय  कीर्तन लगातार हो रही है ।भजन कीर्तन के पश्चात  श्यामा -श्याम सत्संग समिति के सदस्यों द्वारा श्री राम मंदिर के समक्ष राहगीरों को गजा मुंग प्रसाद का वितरण किया गया ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ