कोंडागांव / शौर्यपथ / राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैयालाल की नृशक हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद के आव्हान पर आज कोण्डागाँव शहर भी बंद नजर आया। उक्त बंद के आवाहन का जिले के व्यापारियों ने पूर्ण समर्थन करते स्वता ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा वही रैली की शक्ल पर विश्व हिंदू परिषद व सर्व समाज के लोग आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते सड़कों पर नजर आए वहीँ पुलिस व्यवस्था चौक चौराहो मुस्तैदी के साथ नजर आई। साथ ही मुस्लिम समुदाय के कि लोगों ने भी एक घटना को निंदनीय बताते हुए समर्थन करते नजर आए