Print this page

संवेदनशील ग्राम मंदोड़ा की 08वीं की स्कूली छात्रा का युवोदय वालेंटियर द्वारा बनवाया गया जातिप्रमाण पत्र

  • rounak group

कोण्डागांव / शौर्यपथ / जिले में जन जागरूकता एवं लोगों की सहायता हेतु जिला प्रशासन द्वारा युनिसेफ की सहायता से युवोदय कोंडानार चैम्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् युवोदय के वालेंटियर घर-घर जाकर लोगों की सहायता के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत् जिले का अतिसंवेदनशील क्षेत्र माने जाने वाले ग्राम पंचायत कड़ेनार के मंदोड़ा की एकलव्य आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा में अध्ययनरत पार्वती मण्डावी पिता स्व. रैयसिंह मण्डावी को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ने पर वह शासकीय कार्यों से अवगत न होने एवं भाई के शिक्षित न होने के कारण स्वयं को असमर्थ थी। ऐसे में उन्हें कड़ेनार के युवोदय स्वयं सेवी प्रकाश बागड़े से मिलकर मद्द हेतु कहा गया।
जिसके पश्चात स्वयं सेवक द्वारा स्वयं के खर्च पर मिसल, अधिकार अभिलेख तथा वंशावली निकलवाकर उसे पटवारी के माध्यम से आवेदन पत्र एवं फार्म भरवाकर जरूरी दस्तावेजों के साथ लोक सेवा केन्द्र कोण्डागांव में जमा किया गया। प्रमाण पत्र बनने पर सरपंच शंकर वट्टी के साथ कोंडानार युवोदय चैम्प के स्वयंसेवी रजबती बघेल, मनीषा बघेल एवं प्रकाश बागड़े के साथ बालिका के घर पहुंच उसे मां, बहन एवं भाई के समक्ष जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिस पर पार्वती का घर पर सभी दस्तावेज मिलने पर उसकी खुशी का ठीकाना न था उसने जिला प्रशासन, सरपंच एवं युवोदय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिन प्रमाण पत्रों के कारण उसकी पढ़ाई में बाधा आ रही थी उसके घर पर मिल जाने की उसे आशा भी नहीं थी। वह इसके लिए प्रशासन की शुक्रगुजार है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ