कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय आव्हान पर केन्द्र के समान 34 प्रतिशत महगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन विकास नगर स्टेडियम में
शिक्षको की हड़ताल जारी रही, जिसमे शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई।आंदोलन को लेकर सरकार की अनदेखी से सभी बहुत नाराज दिखे। हरेली त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोण्डागांव के द्वारा अपने मांगों के पूरा कराने अलग अलग तरीके का उपयोग किया जा रहा है, इसी कड़ी में टीचर्स एसोसिएशन बड़ेराजपुर में जिला संयोजक अखिलेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुलाल केमरो, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुशीला चांदेकर एवं शिक्षकों ने नंदी बैला को सांकेतिक तौर पर ज्ञापन सौंपा गया एवं जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, प्रदेश पदाधिकारी चन्द्रकान्त ठाकुर, नीलम श्रीवास्तव, मालती ध्रुव, दंतेश्वरी नायडू, लीना तिवारी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कर अपने मांग सरकार तक पहूंचाने का प्रयास किया। सभी शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण कर हरेली तिहार मनाया गया ।
आंदोलन के पांचवें दिन 29 जुलाई को संभाग में एवं 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के सभी शिक्षको द्वारा अपनी मांगों को लेकर रायपुर में विशाल रैली प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सचिव छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ज्ञापन सौपा जाएगा। साथ ही आंदोलन की आगे की रूपरेखा सबके परामर्श से तैयार की जाएगी। ज्ञात हो कि इस आंदोलन से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप्प हैं स्कूलों में ताला बन्दी हैं । आंदोलन के कारण मुख्यमंत्री के मंशानुरूप स्कूलों में हरेली त्यौहार कार्यक्रम प्रभावित हुआ ।
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दंतेश्वरी नायडू, रचना बैस, रेखा ठाकुर, नीरू सिंह, शशि यादव, उषा साहू, नीतू वर्मा, रंजन चंदेल, तिजुराम कोर्राम, कुंती कोर्राम, उषा यादव, बसन्ती यादव, प्रेमलता ध्रुवे, दलपती प्रसाद, नरुणा देवांगन, ओमना लकड़ा, अंजू बेरा, छायावती ठाकुर, प्रियंका भगत, अर्पिता श्रीवास्तव, बिंदु सिंह, शिवकुमार मंडावी, कमलेश्वर कुमेटी, बुद्धेश्वर बघेल, रंजीत टीर्की, जयंती सुरजाल, निशा प्रधान, शिशिर दुबे, मंछाराम, अमलेश बारले, वेद प्रकाश सुदन राम नेताम, अवध मिश्रा सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।