Print this page

अवैध प्लाटिंग पर करें सख्त कार्यवाही: कलेक्टर चंदन कुमार

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ /  कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने यह निर्देश दिए। उन्होंने भू-अर्जन के मामलों में भी नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व अधिकारियों की प्रशंसा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक श्री धम्मशील गणवीर सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने नक्सल पीड़ित बच्चों को प्रतिमाह एक हजार रुपए प्रदान करने की योजना के क्रियान्वयन के लिए पुलिस, शिक्षा आदि संबंधित विभागों को तत्परतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए चिप्स के समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य के लिए ग्रामीणों को अधिक से अधिक प्रेरित किए जाने पर जोर दिया।  
कलेक्टर ने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर दिया। उन्होंने नदी एवं सड़क के किनारों के साथ ही शासकीय कार्यालय परिसर, देवगुड़ियों में भी अनिवार्य तौर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने ग्रामीण सचिवालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए पेंशन प्रकरणों का निराकरण त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन प्रकरणों को आॅनलाईन पोर्टल में दर्ज करने के संबंध में भी निर्देशित किया। बैठक में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला ट्रांसफॉर्मेशन थीम पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव 2022 के अवसर विभन्न प्रतियोगिता के विजेता अधिकारियों को कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ