Print this page

सरकार के बेराजगारी भत्ता वादा खिलाफी का युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

  • rounak group

कोंडागांव(माकड़ी)/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा जारी जो आंकड़े 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई उसकी विपरीत विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान 20 हजार युवाओं को नौकरी देने की बात स्वीकारी गई इसके विरोध और जगह-जगह पर पोस्टर में भूपेश बघेल के द्वारा अमान्य रोजगार को लेकर जो भ्रामक फ्लेक्स लगवाए जा रहे हैं उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा माकड़ी की बाजार स्थल पर विरोध प्रदर्शन के रूप में बेरोजगारी टेंट लगाकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और आगामी 24 अगस्त को रायपुर में होने वाले प्रदर्शन के लिए युवाओं को अधिक से अधिक आमंत्रित किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चुनाव के समय मे प्रदेश सरकार प्रत्येक बेरोजगार युवा को पच्चीस सौ रूप देने का वादा किया था किंतु अब तक किसी को नही दिया गया है इस वादा खिलाफी को लेकर युवा मोर्चा 24 को मुख्यमंत्री निवास का घेराव  करेगा ।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू,मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग,नपा उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी,अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू पोयाम,पिछड़ा वर्ग मोचा जिला अध्यक्ष मनोज साहू, माकड़ी मंडल युवा मोर्चा प्रभारी विकास दुवा, मंडल महामंत्री संजू ग्वाल,मंत्री भानु ठाकुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोसन सेन,महामंत्री रूपचंद सोरी, विष्नु पांडे, तेजु पोयाम,तिमिर पटेल,महेश नेताम,रामु मरकाम,मंजीत नेताम,दानवीर पोयाम,समेत युवा मोर्चा मौजूद रहे

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ