Print this page

प्रशासन ने की अवैध नर्सिंग होम पर कार्यवाही

  • doing of business

कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिला अंतर्गत ग्राम बीजापुर में  मुख्य मार्ग पर पोयम हॉस्पिटल नाम से अवैध अस्पताल का संचालन दामोदर पोयम के द्वारा किया जा रहा था दामोदर पोयम द्वारा ऑग्ज़ीलियरी नर्स मिडवाइफरी के डिप्लोमा का छाया प्रति प्रस्तुत किया गया तथा फीमेल हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर जगदलपुर द्वारा जारी वोकेशनल ट्रेनर के सर्टिफिकेट की छाया प्रति प्रस्तुत की गई बिना योग्यता की दामोदर पोयम द्वारा अवैध चिकित्सालय का संचालन करते हुए ग्रामीण मरीजों का इलाज किया जा रहा था। अवेध अस्पताल में मरीजों का बकायदा भर्ती करके इलाज किया जा रहा था मौके पर  नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध संचालन को तत्काल बंद कराया गया मौके पर नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी डॉक्टर सूरत सिंह राठौर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रुद्र कश्यप ड्रग इंस्पेक्टर सुखचैन ध्रुवे खाद्य सुरक्षा अधिकारी  डोमेंद्र ध्रुव तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे ।
  

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ