Print this page

माकड़ी परिक्षेत्र को मिली बड़ी कामयाबी, साल और बीजा के 76 नग चिरान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  • doing of business

कोंडागांव/ शौर्यपथ / दक्षिण कोंडागांव वनमण्डल के वन परिक्षेत्र माकड़ी अंतर्गत माकड़ी परिसर में मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर वनमण्डलाधिकारी के निर्देशन एवं उपवनमण्डलाधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 21/08/2022 को परिक्षेत्र सहायक माकड़ी के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र और उड़नदस्ता दल की संयुक्त टीम ने राम पांडे पिता सुकराम पांडे जाति कलार के ग्राम माकड़ी स्थित मकान में छापेमार की कार्यवाही की गयी। छापे की कार्यवाही में राम पांडे के मकान से अवैध रूप से भण्डारित की गयी सागौन, साल और बीजा के 76 नग चिरान लगभग 0.996 घन मीटर बरामद कर जप्ती की कार्यवाही की गयी। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जाँच की जा रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ