दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत चितालंका के पम्मी नाग को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिला है। आपको बता दें को कुछ दिनों पहले श्रीमती पम्मी नाग के पति बबलू का रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी।जिससे परिवार बेसहारा हो गया। बबलू नाग ही रोजी मजदूरी कर अपने घर का पालन पोषण करता था। रोड एक्सीडेंट के बाद सिर में चोट ज्यादा लगने के कारण इलाज के दौरान हॉस्पिटल में उनकी मृत्यु से परिवार को गहरा सदमा लगा। आर्थिक रूप से अक्षम परिवार को जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा (प्रीमियम राशि 12 रुपये सालाना) का लाभ दिलाते हुए नॉमिनी पत्नी पम्मी नाग, राधा स्व सहायता समूह चितालंका को सेन्ट्रल बैंक दंतेवाड़ा से क्लेम करवा कर बीमा धन 2 लाख की राशि का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।