Print this page

ग्रामीण अंचलों में विश्वकर्मा पूजा की रही धूम

  • doing of business

कोंडागांव/विश्रामपुरी / शौर्यपथ / जिला कोंडागांव ब्लाक बडेराजपुर के ग्राम हरवेल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा धुमधाम के साथ मनाया गया जिसमें विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों ने अपने-अपने वाहनों, लोहा पार्ट्‌स की दुकान, गैराज, आरा मशीन, आटा च-ी, इलेक्ट्रिक दुकान सहित अन्य छोटे-बड़ी सभी दुकानों में भी साफ सफाई कर पूजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया।

डीजे की धुन पर झूमते रहे लोग और जगह जगह भंडारा का आयोजन किया गया और जिसमें हरवेल के पटेल पारा (अटल चौक) के पास भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के राजमिस्त्री द्वारा दिया गया प्रमुख रूप से मौजूद केशव मंडावी,प्रकाश मंडावी,गांडोराम,रमेश मंडावी, घड़वा राम मंडावी,सनत मंडावी,सालिक राम नेताम,केशनाथ मरकाम, अमरसिंह मंडावी,सरवन मरकाम बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे |

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ