Print this page

राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उईके का 23 सितम्बर को कोण्डागांव प्रवास पर होगा आगमन

  • doing of business

कोण्डागांव,/ शौर्यपथ / माननीय राज्यपाल छत्तीसगढ़ सुश्री अनुसूईया उईके का 23 सितम्बर 2022 को कोण्डागांव प्रवास पर आगमन होगा। निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे जगदलपुर से कोण्डागांव पहुंचेंगी। जहां वे मध्यान्ह 12.00 बजे नगरपालिका परिषद ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। इसके पश्चात् वे अपरान्ह में कोण्डागांव के सल्फी पदर पहुंच ग्राम भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात करेंगी एवं उसके पश्चात् जिला मुख्यालय पहुंच विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में संचालित योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ