Print this page

दिवायांगो को लाभ देने के लिए प्रशासन ने उठाए कदम

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / जगदलपुर के विभिन्न संगठनो एवं ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वावधान में निशुल्क चार दिवसीय दिव्यांग सेवा शिविर प्रारम्भ किया जा रहा है l शिविर में कृत्रिम अंग निर्माण करने वाली टीम जयपुर राजस्थान से पहुंच चुकी है। शिविर में कृत्रिम पैर, हाथ, कैलिपर्स के साथ ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और बैशाखी दिया जायेगा । इस शिविर मे दन्तेवाडा जिला प्रशासन का समाज कल्याण विभाग भी पूरी मदद कर रहा है, ताकि ग्रामीण अंचल से दिव्यांग भाई बहनों को लाया जा सके। दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनीत नन्दवार ने भी अपने जिले से दिव्यांग जनों को शिविर तक पहुंचाने की हिदायत संबंधित विभाग को जारी की है। शिविर स्थल पर पूरी तैयारी जैन समाज के लोगों ने बहुत ही अच्छे स्तर पर कर रखी है। आने वाले दिव्यांग लोगों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था की गई है, साथ ही बस्तर जिले के दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ