कोंडागांव / शौर्यपथ / भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सेन्ट्रल इलेक्शन अथॉर्टी के चेयरमेन मधुसूदन मिस्त्री द्वारा जारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों कि सूची मे कोंडागांव जिले से 8 नेताओं के नाम शामिल हैं जिनमे से कुछ नाम नए तो कुछ पुराने हैं वैसे नए पीसीसी मे कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे इस बार। जिले के 8 नेताओं मे कोंडागांव विधानसभा से 4 तो केशकाल विधानसभा से 4 नेता हैं जिनमें कोंडागांव जिले के दोनों विधायक मोहन मरकाम,संतराम नेताम, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलो देवी नेताम,रवी घोष, शांतिलाल सुराना, अमीन मेमन, बुधराम नेताम व रामकुमार कश्यप शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी के संगठन चुनाव मे प्रदेश प्रतिनिधियों कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।