भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी के नेतृत्व में उमड़ा कार्यकर्ताओ का भीड़ , एक स्वर में कहा बदलाव की बारी है
कोंडागांव / शौर्यपथ / दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान आज बस्तर से वापसी के बीच भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल , का आज केशकाल बस्तर के प्रवेश द्वार में देर शाम भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने जोशीला स्वागत किया जहा केशकाल डिपो चौक से बाइक रैली के शक्ल में नगर में डीजे के धुन के बीच प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , महामन्त्री केदार कश्यप , नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने नगर भृमण कर अभिवादन किया , वही पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा ने युवाओ के जोश को देखते हुए बाइक रैली में खुद सम्मिलित हुए वही , नगर के बस स्टैंड में महिला मोर्चा ने आरती के साथ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया साथ ही युवाओ ने सेकड़ो की संख्या में हुनखार भरा साथ ही रास्ते भर डीजे के धुन में नारे बाजी करते नज़र आये , इस बीच भाजपा मंडल रामेश्वर उसेण्डी के नेतृत्व में रसोइया संघ ने सेकड़ो की संख्या में प्रदेशाध्यक्ष के सामने अपने मांगो को रखा , साथ ही प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने रसोईया संघ को पूर्ण आस्वाशन देते हुए प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी आपके मांगो के लिए सड़क की लड़ाई करेगा इस बीच कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि बस्तर से बदलाव की बयार चल चुका है जहाँ कार्यकर्ताओ का हुजूम बता रहा कि इस बार प्रदेश के इस लबरा झूठा सरकार को बदलने की तैयारी शुरू हो चुकी है , उस बीच केशकाल में अभूतपूर्व स्वागत हेतु प्रदेशाध्यक्ष ने मण्डल अध्यक्ष कि सराहना भी किया , कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा
के सन्तोष कटारिया , राजेन्द्र नेताम , सेवक राम नेताम आकाश मेहता महामन्त्री नवदीप सोनी , प्रमोद धनकर अजय ठाकुर , सुमित कटारिया , चौधरी जयसवाल , पिला बाई जैन , जमुना बघेल , संगीता नेताम , राजकिशोर राठी , विजय पोया , भवसागर बघेल , छेद राम नेताम , सुरेंद्र मरकाम रती नाग , रतन नेगी ,हेमलाल मरकाम , लच्छन कशयप , धनलाल , अमेल नेताम , सहदेव कमेटी , , सम्पत नाग , केशव ठाकुर , दुर्गेश जोशी , मनोज गोयल , , भुपेश चंद्राकर जावेद मेमन, वीर बघेल , मनीष राठी , कोलू राम मण्डावी , दीपक कुलदीप पवन प्रफ्फुल शर्मा , ललित शर्मा , आंसू तातेड़ , सहित सेकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित युवा मोर्चा , महिला मोर्चा व विभिन्न प्रकोष्ठों कर पदाधिकारी उपस्थित हुए