पीसीसी अध्यक्ष ने की कोण्डागांव से दंतेवाड़ा के लिए पदयात्रा की शुरुवात
नवरात्रि का पहला दिन शीतला मंदिर प्रांगण से शुरू हुई पीसीसी अध्यक्ष की पदयात्रा
दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पदयात्रा कर जा रहे दंतेवाड़ा
पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी और कार्यकर्ता शामिल
कोण्डागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम आज नवरात्रि के प्रथम दिन से 4 दिनों तक कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पद यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से शीतला माताजी के दर्शन कर किए हैं। इस दौरान मोहन मरकाम के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान समेत सैकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं। मीडिया से बातचीत में पीसीसी अध्यक्ष ने बताया कि धार्मिक पदयात्रा में किसी को राजनीति नहीं होना चाहिए और जो विपक्षी नेता इस पदयात्रा पर उंगली उठा रहे हैं विधिवत निमंत्रण हमारे कार्यकर्ताओं साथियों ने भाजपा के पदाधिकारियों को न्योता दिया था मगर स्वीकार नहीं किए इसीलिए इस पदयात्रा में शामिल नहीं हो रहा था । भाजपा कभी भी इस प्रकार का पद यात्रा नहीं निकाली थी बस विकास यात्रा ही निकाली है हमारे नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी की पद यात्रा कर रहे हैं कभी इस प्रकार के पद यात्रा में शामिल हो कर देखे।