Print this page

22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाजी एवं फुटबॉल में प्रथम दिवस बस्तर जोन का रहा दबदबा

  • doing of business

अंडर-17 बालक वर्ग तीरंदाजी रिकर्व कैटेगरी में आकाश बिलासपुर प्रथम स्थान

कोण्डागांव / शौर्यपथ / रविवार को विकास नगर स्टेडियम ग्राउंड से चार दिवसीय 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राज्य के सभी 05 जोन बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर से आये 750 बच्चों ने भाग लिया। यहां 04 खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विकासनगर स्टेडियम ग्राउंड, सिलम्बम का सामुदायिक भवन विकासनगर, तीरंदाजी का प्री मैट्रिक बालक छात्रावास एवं मलखम्ब का चौपाटी मैदान में आयोजन किया जाएगा।

 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस तीरंदाजी रिकर्व केटेगरी अंडर 17 बालिका वर्ग तीरंदाजी में बस्तर जोन की दक्षा यादव 555 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुंती पोयम बस्तर ने 480 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। बेनीका  बघेल 401 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही।अंडर-19 रिकर्व कैटेगरी बालिका वर्ग में राधिका पोयम रायपुर 539 अंक के साथ प्रथम स्थान, अंजनी नेताम बस्तर 379 उनके साथ द्वितीय, रानी मंडावी बस्तर 375 अंकों के साथ तृतीय स्थान एवं प्रमिला  कश्यप 293 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया ।

बालक वर्ग में अंडर 17 आकाश बिलासपुर जोन 594 अंकों के साथ प्रथम, सूदन सोरी बस्तर  जोन से 557 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, रंजू सोरी बस्तर 539 अंकों के साथ तृतीय स्थान, मोहित मस्तवार दुर्ग जोन चौथे स्थान पर रहे।
वही अंडर-19 बालक वर्ग श्रेयांश वर्मा बस्तर जोन 540 अंकों के साथ प्रथम, विरेंद्र प्रताप बिलासपुर 537 अंकों के साथ द्वितीय, मुकेश बस्तर जोन 523 अंकों के साथ तृतीय, पीयूष साहू सरगुजा जोन 319 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।

फुटबॉल में अंडर-17 लीग मैच बालक वर्ग  फुटबॉल में बस्तर और सरगुजा के मध्य प्रथम  मैच खेला गया जो कि टाई हुआ। वही बालिका वर्ग में बस्तर विरुद्ध सरगुजा के मध्य  मैच खेला गया उसमें बस्तर 0-8 जीत हासिल किया। बालिका वर्ग की द्वितीय  मैच रायपुर विरुद्ध दुर्ग के मध्य खेला गया जो कि टाई हुआ। उपरोक्त सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधराम मरकाम, जिला सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामेश्वर राव एवं टीम के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ