Print this page

इलेक्ट्रानिक बाईक शो रूम खोलने के नाम पर 13 लाख रूपये ठगी करने वाले 02 आरोपी को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • doing of business

• ठगी कर फरार हुये आरोपियो को पुरी (उड़ीसा) से किया गया गिरफ्तार • आरोपीगण से करीबन 9,40,200 रूपये की सामाग्री किया गया जप्त

कोंडागांव / शौर्यपथ /
बडेकनेरा निवासी बुधराम बघेल से शेरसिंह सेठिया उर्फ शेरा एवं उसके साथी नोगेन्द्र बैद एवं सहदेव मण्डावी के साथ मिलकर इलेक्ट्रानिक बाईक की शो रूम खोलने के नाम पर 13 लाख रूपये लिये किन्तु बुधराम को इलेक्ट्रानिक बाईक नही दिया बुधराम द्वारा पैसा वापस माँगने पर  शेरसिंह सेठिया के द्वारा चेक दिया गया जिसे बैंक से विड्राल करने पर चेक बाउंस हो गया। बुधराम के द्वारा ठगे जाने की एहसास होने पर शेरसिंह एवं अन्य के विरूद्ध थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया गया।
  मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव दिव्यांग पटेल के आदेशानुसार आरोपीगण को गिरफ्तार करने हेतु विशेष टीम गठित कर उडीसा रवाना किया गया था। मामले में विशेष टीम के द्वारा आरोपी शेरसिंह उर्फ शेरा सेठिया को उडीसा पुरी एवं आरोपी नोगेन्द्र बैद ग्राम जैतपुरी से हिरासत में लिया गया जिन्होने घटना करना कबूल किये। आरोपी शेरसिंह एवं आरोपी नोगेद्र बैद के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर ATOZ सेल कोण्डागांव से कुल जुमला 940,200 रूपये की सामाग्री जप्त किया गया आरोपीगणो के खिलाफ घटना कारित करने का सबूत पाये जाने से दिनांक 23.10.2022 के कमशः 13:00 एवं 14:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के एक अन्य फरार आरोपी सहदेव मण्डावी का पता तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही थाना कोण्डागांव के थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव, उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी सिंह,
प्र0आर0 232 ऋतुराज,आर0 571 मोहन क्षत्रीय का विशेष योगदान रहा।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ