Print this page

लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले के संबंध में कोण्डागाँव प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब के द्वारा सीएम के नाम कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

  • doing of business

कोंडागांव/ शौर्यपथ /
जिला मुख्यालय कोंडागांव के प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन सह प्रेस क्लब के द्वारा लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले के संबंध में कलेक्टर एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा गया है।इस बारे में प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन कोंडागांव के अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि लगातार पत्रकारों पर असामाजिक तत्वों के द्वारा हमले किए जा रहे हैं,जिससे पत्रकार जगत में भय  का माहौल है,हाल ही में जगदलपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य रितेश पांडे पर हुए जान लेवा हमले का कोंडागांव प्रेस एंड मीडिया  फेडरेशन घोर निंदा करता है। साथ ही राज्य में जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करता है इस संबंध में कलेक्टर कोण्डागाँव एवं एसपी कोण्डागाँव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया एवं आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की गई।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ