Print this page

"हमर बेटी हमर मान" अभियान के तहत कोंडागांव पुलिस ने स्वामि आत्मानंद स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडी में किया विशेष कार्यक्रम

  • doing of business

डीएसपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा सहित पुलिस की महिला अधिकारियों द्वारा स्कूल की बालिकाओं को दी गई  महत्वपूर्ण जानकारी

    कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने राज्य की बेटियों को सशक्त और सुरक्षित करने के उद्देश्य से 'हमर बेटी- हमर मान' नाम के अभियान की शुरुआत की है। इसी तारतम्य में कोंडागांव पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से एवं एडिशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले की महिला अधिकारियो द्वारा आत्मानंद स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडी में अध्ययनरत बालिकाओं को "हमर बेटी हमर मान" कार्यक्रम के तहत अभियान की जानकारी दी गई। बेटियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ''हमर बेटी- हमर मान'' अभियान की शुरुवात की गई है।  उप पुलिस अधीक्षक डॉ भुनेश्वरी पैकरा ने अपनी टीम के साथ स्वामि आत्मानंद स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माकडी जाकर स्कूल की बच्चियों को "हमर बेटी- हमर मान" के तहत राज्य की बेटियों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर +91 1800 123 6010 की जानकारी दी गई। जिस पर शिकायत करने पर तुरंत कार्रवाई होगी।
  "हमर बेटी हमर मान" अभियान के तहत सहायक उप निरीक्षक श्रीमती अनिता मेश्राम ने बच्चियों से मुलाकात कर उन्हें छेड़खानी, यौन शोषण, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया क्राइम के बचाव और उनके अधिकारों पर जानकारियां दी। महिला सुरक्षा हेतु लांच किए गये एप के संबंध में भी स्कूल की बच्चियों को उसके इस्तेमाल के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक डॉक्टर भुवनेश्वरी पैकरा द्वारा स्कूल की बच्चियों को गुड टच, बेड टच, उनके कानूनी अधिकार, यातायात नियम एवं अभिव्यक्ति एप की जानकारी भी दी गई जिसमें पीड़ित महिला द्वारा अपने मोबाइल से अभिव्यक्ति एप में एसओएस बटन दबाने पर तत्काल घटनास्थल पर पुलिस की सहायता उपलब्ध होगी। साथ ही कोंडागांव जिले में कार्यरत महिला सेल एवं महिला परामर्श केंद्र के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
  कार्यक्रम के दौरान सीएचसी माकड़ी डॉक्टर विजय लक्ष्मी नवरंगे, थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक श्री सोन सिंह सोरी, नर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ