Print this page

डीएवी स्कूल कुम्हाररास मे राज्योत्सव पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • doing of business

दंतेवाडा/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को दंतेवाडा के डीएवी स्कूल कुम्हाररास में राज्योत्सव पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें उत्साहित विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम किए।
  स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी लोक नृत्यों पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। विशेषकर क्लास 1 के नन्हे बच्चों ने जब एक साथ "छुपत-छुपत आबे दाई" गीत पर डांस किया तो उनकी प्रतिभा और खुशी देखकर सब दंग रह गए। कक्षा 6 वीं और 12 वीं के विद्यार्थियों द्वारा अलग अलग छत्तीसगढी-गोण्डी और उड़िया गानो पर अपनी प्रस्तुति को सबने सराहा। बच्चों के शानदार नृत्य की काफी सराहना हुई।इस दौरान सबसे आकर्षक कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल था, जिसे 6-12वीं कक्षा के बच्चों ने लगाया था। इसके अलावा बच्चों ने फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक परिधानों और गहनों के बारे में जाना।
  स्कूल के प्राचार्य असित बरन बोस ने राज्य के 22 वें स्थापना पर सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, वन संपदा से परिपूर्ण एक खूबसूरत राज्य है। यहां की संस्कृति काफी समृद्ध है। छग की अस्मिता और इसके विकास में हम सबको अपनी भूमिका निभानी है। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे। वाईस प्रिंसिपल अनामिका यादव,   अंजना सिंह राठौर, सर केशव द्वारा बच्चों को और सभी स्टॉफ को स्थापना दिवस की बधाई के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ