कोंडागांव / शौर्यपथ /केशकाल विधायक संत राम नेताम पहुँचे हिमाचल प्रदेश जहां आगामी चुनाव को देखते हुए श्री विधायक लगातार कांग्रेस की पकड़ मजबूत करने के लिए डोर टू डोर बैठक कर रहे है .
बता दे की हिमाचल प्रदेश के करसोग विधानसभा के करसोग विधानसभा क्षेत्र मे आगामी चुनाव की रणनीति के लिए कांग्रेस पार्टी के बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रमुख पदाधिकारियो की बैठक ली।
साथ ही आगामी चुनाव के मद्देनज़र सभी पदाधिकारियों से विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक बूथ स्तर पर कार्य करते हुये डोर टू डोर प्रचार और कांग्रेस पार्टी के द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनता के हित को देखते हुये चुनाव के लिए बनाये गये घोषणा पत्र व गारंटी को बूथ स्तर पर विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाने पर ज़ोर दिया और साथ ही नुक्कड़ नाटक और सभाये कर जनता को बढ़ती महंगाई और भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों से अवगत कराते हुये कांग्रेस के घोषणा पत्र को जनता तक पहुँचाने को कहा गया।