Print this page

कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी मेला मे 73 संकुल से आए बच्चों ने लिया भाग

  • doing of business

कोंडागांव / शौर्यपथ /  कोंडागांव के एनसीसी ग्राउंड पर आयोजित ब्लाक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी मेला मे 73 संकुल से आए बच्चों ने भाग लिया गया। पूर्व मे संकुल स्तर प्रदर्शनी का आयोजन  किया गया। जिसमें चयनीत प्रथामिक, माध्यामिक, हाई स्कूल से 2-2 प्रदर्शनीयो को इस मेले मे स्थान दिया गया ।
कई मांडलो पर सरकार को करना चाहिए अमल  ------
उक्त मेले मे देखने लायक यह रहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आए  बालक बालिकाओ ने कई मॉडल अधुनिकता को ध्यान मे रखते हुए बनाए। जिसे देख लगता है स्वास्थ  विभाग, यातायात विभाग, कृषि विभाग को अमल  कर कम दाम मे आम जनता को ये सुविधाएं प्रदाय करनी चाहिए। जिस ठंग से बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ का नमूना दिखाया काबिल तारीफ लगा।

बीआरसी रामलाल नेताम ने बताया कि इस प्रदर्शनी मे
सभी ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शनी लगाया है । इससे पूर्व
 प्रथामिक,माध्यममिक,हाई स्कूल मे इसका आयोजन कराया गया। उसके पश्चात विकास खंड पर प्रथम आए बच्चों को ज़िला स्तर पर भेजा जाएगा। इस कबाड़ से जुगाड़ मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को आंशिक मदद कि जाएगी। पूरा कार्य  कबाड़ से जुगाड़ से नहीं होता। या हेतु पत्र व्यवहार कर उनके आंशिक सहायता प्रदान कर सहयोग प्रदान करेेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ