Print this page

नवनियुक्त भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयदयाल नागेश ने किया माँ दंतेश्वरी का दर्शन

  • doing of business

दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जयदयाल नागेश ने आज नियुक्ति के पश्चात बस्तर की आराध्य देवी के दरबार पहुँच माँ दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया | इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ, जिला पदाधिकारी एवं मण्डल के पदाधिकारी श्री नागेश के साथ उपस्थित रहे | वर्त्तमान में जयदयाल नागेश दंतेवाड़ा ब्लॉक से जनपद उपाध्यक्ष भी है और अपने छेत्र में ग्रामीण स्तर पर अच्छी पकड़ रखते है जिससे ये कयास लगाये जा रहे है की भारतीय जनता पार्टी को इसका लाभ जरूर मिलेगा |श्री नागेश के मण्डल अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में ख़ुशी एवं जोश देखने को मिला तथा सभी ने मिठाई खिलाकर श्री नागेश को मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी साथ ही निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष श्रवण कड़ती को कार्यकाल की समाप्ति के अवसर पर आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की छायाचित्र स्मृति स्वरुप मण्डल के कार्यकर्ताओ ने भेंट किया |
श्री नागेश ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुझे मण्डल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है जिसे में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वाहन करूँगा | इस दौरान महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,कमला विनय नाग,श्रवण कड़ती, रामु नेताम,दीपक बाजपेयी,भुवनेश्वर भारद्वाज, कुलदीप ठाकुर,खीरेन्द ठाकुर, कुणाल ठाकुर, रुपन मण्डल,ऊर्दो ठाकुर,सुरेन्द्र भास्कर, भदरु नेताम,लक्ष्मी यादव, कीर्ति,नीलम सिंह ठाकुर,मोहन ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर,राजा राम ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर,टीकम ठाकुर समेत समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ