Print this page

जश्ने गौसुल वारा कॉन्फ्रेंस नूर व निकहत में डूबी दंतेवाडा कि हसीन रात

  • rounak group

दंतेवाडा / शौर्यपथ / मदीना मस्जिद में जुम्मे कि रात को 11वीं शरीफ के मौके पर जश्न-ए-गौसुल वरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें मशहूर मारूफ खुतबा वसोरा की आमद हुई। खतिबे सदा बहार हजरत अल्लामा मौलाना मुफ़्ती शेर मोहम्मद ने गौस-ए-आजम रहमतुल्ला अलै की हयाते तायबात पर प्रकाश डाला। हजरत आल्लमा ने कहां की जमाने भर के लिए उनकी जिंदगी मसले रहा है इनकी शान बहुत ही आला है। ये सभी वलियों के सरदार हैं। इनकी करामते भी अनेकों हैं। हमें इनकी जीवनी से सिख लेनी चाहिए। इनके द्वारा बताए गए रास्ते पर ही चलकर कामयाबी हासिल किया जा सकता है। हम सभी को इनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।इसमें शहर व शहर के बाहर के अंजुमन शामिल हुई है कार्यक्रम में हजरत सैय्यद बुलबुले बागे बस्तर ने भी गौस-ए- आजम की हयात के बारे में नातिया के जरिएलोगों को मोहब्बत और भाईचारा का पैगाम दिया। आये सभी ओलमा के साथ लोगों ने भी हमदे बारी ताआला, नाते मुस्तफा व हुजूर गौस-ए पाक की शान में मनकबत पढ़ी गई।  लोगो के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।सदर मोहम्मद हाजी कासिम ने बताया कि हुजूर गौस पाक रात 12 बजे तक खुदा की इबादत में मसरूफ रहेंगे। सभी लोगो को जिम्मेदारी दिया गया था कि नियाज के दिन जरुरतमंद लोगों को खाना खिलायें और माशा अल्लाह कार्यक्रम सफ़ल रहा । नायब सदर शाहुल हमीद ने बताया कि हजरत गौसे पाक इराक के जीलान में पैदा हुए। लेकिन पूरी दुनिया में उनकी चर्चा हो रही है। अल्लाहतआला फरमाता है कि अगर सिर्फ जीलान के लिए गौस बनाता तो जीलान में ही उनकी चर्चा होती, लेकिन गौसे पाक को सारी दुनिया के लिए गौस बनाकर भेजा। इसलिए पूरी दुनिया में गौस पाक का जिक्र होता है और ता कयामत तक होता रहेगा। उन्होंने कहा कि हुजूर गौसे पाक पैदाइशी वली हैं। वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में जलसा के ओहदेदार सदर हाजी मोहम्मद कासीम,सिक्रेटरी मोहम्मद नासीर, मोहम्मद राजू (सरताज गिलास) मो. शाहुल हमीद, खजांची मोहम्मद लाल शाह, मोहम्मद रहमतुल्लाह, मोहम्मद जियाउलुद्दीन, मो. रहीश, मो. अयूब, मो.नियामत, मो. शहनवाज खान, मो. मुन्ना खान समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ