Print this page

भा०ति०सी०पु० बल द्वारा किया जा रहा नक्सल क्षेत्र के छात्रों के लिए सराहनीय पहल

  • doing of business

कोंडागांव / शौर्यपथ / 29 वीं वाहिनी भा०ति०सी०पु० बल नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला कोण्डागांव तथा नारायणपुर में तैनात है, वाहिनी नक्सल ऑपरेशन के साथ-साथ अपने अर्न्तगत आने वाले क्षेत्र के आदिवासियों तथा उनके बच्चों के विकास के लिए भी तत्परता से कार्य कर रही है तथा विशेष रूप से छात्रों व युवाओं के भविष्य को संवारने में प्रयासरत है।

 श्री समर बहादुर सिंह, सेनानी के मार्गदर्शन में श्री नीरज कुमर सिंह, उप सेनानी के नेतृत्व में छोटेंडोगर के क्षेत्र में आने वाले स्कूली छात्रों के कैम्प भ्रमण का आयोजन दिनांक - 25.11.2022 को किया गया, जिसमें नीरज सिंह, उप सेनानी द्वारा कैम्प में कराये जा रहे नवोदय विद्यालय तथा सैनिक स्कूल भर्ती परीक्षा की तैयारी की जानकारी दी गई तथा पाठ्य सामग्रीयाँ वितरित की गई। युवाओं के लिए भी सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए कैम्प में तैयारी कराई जा रही है, जिसमें अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया ।

 छात्रों को कैम्प भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर छात्र, छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकगीत आदि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री अभिषेक पैकरा उ.पु.अधि., अजय सोनकर, टी.आई, विशाल नेगी निरीक्षक, स्कूलों के प्राचार्य शिक्षकगण तथा ग्रामवासी उपस्थित थे। ग्रामीणों द्वारा इस प्रकार किये जा रहे सराहनीय कार्य की काफी प्रशंसा की जा रही है ।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ