Print this page

ग्राम करनपुर में हुआ विकास खण्डस्तरीय पशु मेला का आयोजन

  • doing of business

कोंडागांव। शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा गरुवा घुरूवा बाड़ी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृण करने हेतु पशुधन विकास विभाग निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने एवं जनजागरूकता हेतु ग्राम करनपुर में दिनांक 12.12.2022 को डॉ शिशिरकान्त पांडेय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के निर्देशानुसार डॉ नीता मिश्रा, प्रभारी विकासखंड कोंडागाँव द्वारा विकासखंडस्तरीय पशुमेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालसिंह बघेल एवं श्रीमती रेशमा दीवान, सदस्य जिला पंचायत कोंडागाँव, कुड़ीराम कोर्राम सदस्य जनपद पंचायत कोंडागाँव एवं महादेव कश्यप, सरपंच ग्राम करनपुर की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। मेले की शुरुवात 8 वर्षीय सुश्री निहारिका सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा राजकीय गीत गायन कर किया गया तत्पश्चात शासकीय उच्च माध्यमिक शाला करनपुर की छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मेले में सात वर्गों, संकर बछिया, स्वस्थ बछड़ा, दुधारू गाय, बैल/भैस जोड़ी, सांड, बकरी/बकरा एवं मुर्गी/बतख प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें निर्णायक दल में शामिल डॉ हितेश मिश्रा, पशु वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बोरगांव, डॉ आकांक्षा, प्रभारी विकासखंड फरसगांव व डॉ दीपिका सिदार द्वारा उत्कृष्ट पशुओ का चयन किया गया । प्रत्येक वर्ग के चयनित पशुपालको को अतिथियो के द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया गया जिसमे वर्गवार क्रमशः उमेश सोढ़ी, देवशंकर पांडेय, रायचंद राठौर, श्रीमती रेखा कश्यप, दश्रु सोढ़ी, बनसिंघ कश्यप एवं श्री दीपचंद राठौर सहित कुल 42 लोगो को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्रीमति रेशमा दीवान द्वारा पिछड़े क्षेत्रो में उन्नत पशुपालन को बढ़ावा देने की बात कही गयी वही उपसंचालक, पशुधन विकास विभाग द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने हेतु लोगो को कृत्रिम गर्भाधान करवाने हेतु प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में डॉ आरती मर्सकोले , प्रभारी कृत्रिम गर्भाधान केंद्र कोंडागाँव, डॉ ढालेश्वरी, डॉ कृष्णा कोर्राम, प्रभारी पशुचिकित्सालय मर्दापाल की महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी कार्तिक नेताम द्वारा क्षेत्र में पशुपालन में महत्पूर्ण परिवर्तन लाने हेतु सरपंच द्वारा विशेष रूप से आभार प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री फ़क़ीरम कोर्राम उपसरपंच, ग्राम करनपुर, डी. के. नेताम, श्री संजय सोढ़ी, अर्जुन नेताम, अश्वन नेताम, भोलाराम ठाकुर व सुश्री माधुरी गौर स.प.क्षे.अ. संजय सिंह, अकबर, रामसिंह कोर्राम सहित ग्रामप्रमुख, ग्राम पटेल, पुजारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ