Print this page

सबसे ज्यादा खुशी तब होगी जब सभी बेरोजगार युवाओं को जल्द रोजगार प्राप्त होगा : मुख्यमंत्री बघेल

  • doing of business

*मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता राशि अंतरित कर युवाओं को दी शुभकामनाएं* 

*जिले के 1837 युवाओं को मिली बेरोजगारी भत्ता की राशि*

 

   कोण्डागांव / शौर्यपथ / प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा रविवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत राशि का अंतरण किया गया। इस योजनान्तर्गत प्रदेश में लगभग एक लाख 27 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, इसमें आज लगभग 67 हजार पात्र युवाओं को बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न जिलों के पात्र हितग्राहियों से चर्चा की और कहा कि सबसे ज्यादा खुशी तब होगी जब सभी हितग्राही युवाओं को जल्द रोजगार प्राप्त हो,इन युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिससे ये सभी युवा स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ता के लिए त्वरित अमल कर वादा पूरा किया है। उन्होंने इन युवाओं को जल्द रोजगार प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। उक्त कार्यक्रम में कोण्डागांव जिले के पात्र 9 युवाओं ने नोडल अधिकारी श्री पवन कुमार नेताम के साथ सम्मिलित हुए।

 वहीं कलेक्टोरेट कोण्डागांव के एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में अधिकारियों सहित पात्र हितग्राही युवक-युवतियां भी उपस्थित थे। इस दौरान अवगत कराया गया कि जिले में अब तक 3021 बेरोजगार युवाओं ने पंजीयन कराया है जिसमें से 1837 पात्र हितग्राहियों को राशि अंतरण किया गया। इसमें प्रत्येक हितग्राही को उनके खाते में 2500 रुपए हस्तान्तरित किया गया। जिले में युवाओं में बेरोजगारी भत्ता के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। राशि हस्तांतरण से हर्षित हितग्राही युवा स्वाति नेताम एवं विशाल विश्वास ने बताया कि मिली हुई राशि का उपयोग अपने भविष्य को बेहतर करने के लिए उपयोग करेंगे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ