Print this page

प्रशासन बड़े हादसे के इंतिजार में,मालवाहक में ओवरलोडिंग के साथ लोगो को ले जाया जा रहा शादी समारोह में

  • doing of business

कोंडागांव । शौर्यपथ । शादी सीजन की शुरूआत होते ही जानवरों की तरह गाड़ियों में भर कर पहुच रहे शादी समारोह में लोग मगर अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर नही पड़ी है। शायद प्रसाशन पिछले दिनों जैसा बड़ा सड़क हादसा घटित होने की राह देख रहा।

आप को बतादे की पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के धमतरी व चारामा के बीच एक बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ था जिसमे 11 लोगों की मौत हुई थी जिसमे छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मृत हुए परिवार को टिवटर के माध्यम से शोक व्यक्त किया था ,मगर अब तक ऐसे माल वाहकों पर प्रशासन के द्वारा कोई एक्शन नही लिया जा रहा है शायद बड़े घटना के इंतजार करने में लगी है।

क्या कहते है अधिकारी -

                      यातायात अधिकारी राजकुमार सोरी से जानकारी देते हुए बताया की यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। लायसेंस, ओवर लोड पर कार्यवाही की जा रही , माल वाहक मे बाराती मानव ले जाने पर भी चालानी कार्यवाही की जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ