Print this page

रीपा का मुख्यमंत्री ने किया भ्रमण, महिलाओं के उद्यम की सराहना की

मुख्यमंत्री ने किया रीपा का अवलोकन : बस्तर प्रवास मुख्यमंत्री ने किया रीपा का अवलोकन : बस्तर प्रवास
  • doing of business

बस्तर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज  यहाँ  शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र  कुम्हरावंड जगदलपुर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा)के बस्तर  संभाग स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए।
   रीपा के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों एवं उत्पादन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में इस पार्क की स्थापना की गई है। योजनांतर्गत 2 करोड़ रु प्रति औद्योगिक पार्क के मान से राशि स्वीकृत की गई है। बस्तर संभाग के बस्तर, दन्तेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर सुकमा ,एवं कोंडागांव जिले के प्रतिभागी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने रीपा से जुड़े महिला स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ