Print this page

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत बैंक ऋण हेतु आवेदन आंमत्रित

  • doing of business

कोण्डागांव / शौर्यपथ / कार्यालय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु कोण्डागांव जिले के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। जिसके अंतर्गत विनिर्माण एवं सेवा के अतिरिक्त व्यवसाय एवं क्रियाकलाप करने वाले भी पात्र हैं। इसके लिए पहले आओ पहले पाओ तथा बैंक के समव्यवहार पर आवेदन अनुशंसित किये जायेंगे। इस हेतु आवेदन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में जमा किये जायेंगे। जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड या वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट (परियोजना प्रतिवेदन), नगर पालिका या नगर पंचायत या ग्राम पंचायत का अनापत्ति प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (अधिकतम तीन लाख तक हो), निवास प्रमाण पत्र, न्यूनतम आठंवी उत्तीर्ण, निर्धारित प्रारूप शपथ पत्र की प्रतिलिपि जमा करानी होगी। सामान्य वर्ग हेतु अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निधारित की गयी है। जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग हेतु यह सीमा 40 वर्ष होगी।
उपरोक्त योजना हेतु आवेदक स्वयं अथवा उसका परिवार किसी भी बैंक का चुककर्ता ना होना तथा किसी अन्य शासकीय योजनाओं का पूर्व में लाभ ना लिया जाना अनिवार्य किया गया है, आवेदन पत्र बैंकों के कार्यक्षेत्र के आधार पर ही लिए जाएंगे। अतः आवेदकों को बैंकों से संपर्क कर कार्यक्षेत्र का पहले से ही पता कर लेना जरूरी होगा। इस संबंध में अधिकतम जानकारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुमति काम्प्लेक्स डीएनके कॉलोनी कोण्डागांव से प्रत्यक्ष संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। योजनांतर्गत सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख, विनिर्माण उद्योग हेतु अधिकतम 25 लाख तथा व्यवसाय क्षेत्र हेतु अधिकतम 02 लाख परियोजनांतर्गत लागत निर्धारित की गई है। ध्यान रखें शासन या विभाग की ओर से कोई एजेंट अधिकृत नहीं है। सीधे कार्यालयीन समय पर आकर संपर्क किया जाए।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ