Print this page

बाखरा राजागांव में संकुल स्तरीय अंगना मा शिक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

  • doing of business

कोंडागांव / शौर्यपथ / बच्चों के बुनियादी ज्ञान कौशल के विकास के लिए स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम राज्य स्तरीय प्रोग्राम "अंगना मा शिक्षा" कोरोना महामारी के बाद से पूरे राज्य में संचालित है।विकासखंड कोंडागांव जिला कोंडागांव में संकुल केंद्र बाखरा के हाई स्कूल भवन में संकुल स्तरीय एक दिवसीय अंगना मा शिक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण में विकासखंड से प्रशिक्षण प्राप्त सीआरजी शिक्षिकाएं दीपिका सिदार सहायक शिक्षक,देवेश्री नाग सहायक शिक्षक एवं संकुल समन्वयक बाखरा राजू राम दीवान के द्वारा अंगना मा शिक्षा 4.0 की कार्ययोजना को संकुल के सभी दस शालाओं से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं माताओं को संकुल स्तर प्रशिक्षण दिया गया एवं शालाग्राम स्तर पर कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें विस्तार से बताया गया कि निपुण भारत मिशन के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों के माताओं को घर पर रहकर घर में उपलब्ध सामग्रियों से खेल-खेल में किस तरह सीखा सकते हैं एवं बच्चों की बुनियादी शिक्षा को किस तरह मजबूती प्रदान कर सकते हैं बताया गया।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ