Print this page

बस संचालकों की खुलेआम धांधली , एसी कोच बता कर नही करते एसी चालू यात्रियों से कर रहे हेराफेरी

  • rounak group

दीपक वैष्णव की खास रिपोर्ट
बस्तर/ शौर्यपथ / अगर आप को कोई बोल दे कि 300 किलोमीटर का सफर करना है इस 42 डिग्री में तपती हुई गर्मी में ओर आप वाहन को कूल करने वाला ac खराब हो तो आप शायद उस वाहन पर सफ़र नही करोगें ।
  मगर बस संचालको द्वारा यात्रियों को इस कदर गुमराह किया जा रहा है कि कही न कही आप के साथ भी यह घटना हुई होगी आप इस घटना से आज रूबरू करते है यह मंजर तब देखने को मिली जब तपतपाती गर्मी और 42 सेल्सियस डिग्री में यात्रियों को एसी कोच के नाम से बस पर बैठा तो दिया मगर एसी चालू नही किया गया ।
  पूरा मंजर कोंडागांव जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में देखने को मिला जब हमारे बस्तर संभागीय ब्यूरो दीपक वैष्णव ने देखा कि बस के आगे तो एसी कोच लिखा है मगर खिड़कियां खुली है जब अंदर जा कर यात्रियों से इस बारे में बात की गई तो पता चला एसी गाड़ी है बोल के बैठा तो लिया मगर नही किया एसी चालू जिसके चलते इस तपतपाती गर्मी में रायपुर राजधानी से आ रही महिला यात्रियों को सफर करना पड़ा पर कैमरे के सामने अपना पूरा गुस्सा निकाल दिया महिलाओं का कहना है हम रायपुर से जगदलपुर जा रहे और हम ac बस है बोल के बैठा तो दिया मगर ac बंद कर के रखा और तो ओर बोलने के बावजूद भी ac चालू नही किया गया जिसके कारण खिड़कियां खोल के हमें गर्म हवा लेना पड़ रहा है ।
  आप को बतादे की बस संचालकों द्वारा डीजल बचाने के लिए इस प्रकार का कृत्य किया जाता है परमिशन तो ac का लिया जाता है मगर सिर्फ डीजल बचाने के लिए एसी बंद रखा जाता है और ये सिर्फ एक बस के साथ ऐसा नही होता अधिकांश बस संचालकों द्वारा इस प्रकार का कृत्य किया जाता देखा गया ।
  साथ ही आप को बता दे कि जब एक स्लीपर में एक ही यात्री को बैठाने का परमिशन लेने के बाद भी 3 से 4 यात्रियों को बैठा कर किराया वसूल करते हुए ओवरलोडिंग बस चलाया जाता है । मगर समय समय पर परिवहन अधिकारी जांच न करने की वजह से बस संचालकों के हौसले बुलंद हो गए । बस्तर में यह भी देखा गया है कि बसों से स्पीड गवर्नर निकाल कर तेज रफ्तार से वाहन चलाया जाता है ।
बड़ा सवाल यह है कि जब एसी  को बस संचालक खराब/बिगड़ा हुआ बता रहे तो फिर यात्रियों से एसी बस का किराया क्यों वसूला जा रहा .ऐसे में अब परिवहन विभाग की सुस्ती कहा जाना लाज़मी होगा जो ऐसे बस संचालको पर चलानी कार्यवाही नहीं कर रहा . फिटनेस के समय सभी मानको को परखने वाला विभाग आखिर ऐसे कृत्य करने वालो बस संचालको पर कब लगाम लगाएगा जो यात्रियों को गुमराह करते हुए खुलेआम लुट रहे है .

 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ