Print this page

नारायणपुर जिले के अबूझमाड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए

  • doing of business

नारायणपुर / शौर्यपथ / प्रदेश के नारायणपुर जिले के अबूझमाड इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड में नक्सलियों के एक कुख्‍यात सरगना के भी मारे जाने की खबर है। सुरक्षाकर्मियों ने घटनास्थल से मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।

    गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया। सुरक्षा बलों को अबूझमाड़ इलाके में बड़ी संख्या में कुख्‍यात माओवादियों और नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव जिलों की जिला रिजर्व गार्ड की टीम ने दो दिन पहले संयुक्त अभियान शुरू किया था।
    आज सुबह से ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। घटना स्‍थल से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ