Print this page

कोंडागांव में बंगाली समाज मना रहा धूमधाम से दुर्गा पूजा, तीन स्थानों पर विराजमान हुईं मां दुर्गा

  • doing of business

बच्चों के डांस कॉम्पिटिशन, गायन और खेलकूद जैसे कार्यक्रमों से उत्सव का माहौल

कोंडागांव। जिला मुख्यालय कोंडागांव में बंगाली समाज द्वारा अपने प्रमुख त्योहार दुर्गा पूजा को इस वर्ष भी हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। बंगाली समाज की ओर से विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा के साथ उनके पूरे परिवार की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जहां श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

कोंडागांव में दुर्गा पूजा का आयोजन तीन प्रमुख स्थानों पर किया जा रहा है। इनमें कालीबाड़ी, डीएनके राउंड तथा श्री श्री दुर्गा बाड़ी आरकाछापड़ा शामिल हैं। तीनों स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।

दुर्गा पूजा के अवसर पर अलग-अलग समितियों द्वारा धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम भी रखे गए हैं। कहीं बच्चों के लिए डांस कॉम्पिटिशन और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, तो कहीं खेलकूद जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

इस आयोजन के जरिए बंगाली समाज के लोग अपनी धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को उत्साहपूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। दुर्गा पूजा के दौरान पूजा-पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी विशेष महत्व रहता है, जिससे समाज के लोगों को एक-दूसरे से जुड़ने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है।

कोंडागांव में तीनों पूजा स्थलों पर उत्सव का माहौल बना हुआ है। मां दुर्गा की आराधना के साथ समाज के लोग श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ