Print this page

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जगदलपुर नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों के किया मां दंतेश्वरी माई के दर्शन

  • rounak group

जगदलपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जगदलपुर नगर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मां दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन शनिवार को किए एवं मिठाई खिलाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। मंदिर से भाजपा कार्यालय में जाकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राम कुमारी यादव ने कहा जगदलपुर मंडल के समस्त पदाधिकारियों को मैं धन्यवाद देती हूं । संगठन जो काम देगा उस कार्य को नगर मंडल निष्ठा के साथ काम करेगा ।नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता नाग ने कहा मैं समस्त पदाधिकारियों का एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बस्तर भाजपा संगठन का धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतन बड़ा दायित्व दिया। मैं अपने दायित्व को पूरी निष्ठा एवम पूरी टीम वर्क के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगी।
जनजागरण टीकाकरण अभियान के तहत महिलाओं को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा एवम पूरे 48 वार्डों में टिका लगाने के साथ-साथ जो लगा लिए हैं उनका भी कमल का फूल देकर किया जाएगा। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम भारत में बने टीका बनाने वाले वैज्ञानिकों का भी धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रोशन सिसोदिया, किरण सेन ,माहेश्वरी ठाकुर,भारती श्रीवास्तव,मीना विश्वकर्मा,पवन गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, कृष्णा राय, शांति ठाकुर, मंजुला ध्रुव, अलका सेंगर,धनवती प्रजापति, रिंकू शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ