Print this page

पार्षद पर पैसा लेकर अटल आवास में बसाने का मामला , जनता कांग्रेस जाएगी थाने

  • rounak group

* जगदलपुर निगम कुषाभाऊ ठाकरे वार्ड कि पार्षद का खेल निराला खुद ही पैसा लेकर कराते है अटल आवास रूम पे प्रवेश और बचा पैसा नहीं मिलने पर गैरकानूनी ढंग से परिवार को कर देते है बेदखल निंदनीय :- जनता कांग्रेस
* सरकारी अटल आवास को जबरन कब्ज़ा करने का झूठा आरोप लगा पार्षद महोदिया कर रही वहां के आम जनता को परेशान होगा एफ आई आर - जनता कांग्रेस
* कोरोना काल में बीवी, दूध मुँह छोटा सा बच्चा, समेत पिता को दिन दाहाड़े जबरन सरकारी आवास से धक्का मारकर बहार निकलना कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड कि पार्षद द्वारा निंदनीय कृत्य गैर सवैधानिक - जनता कांग्रेस

जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने धारा 144 का पालन करते हुए आज जगदलपुर नगर निगम कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड कालीपुर अटल आवास वहां कि परिवार कि शिकायत पर निरक्षण पे गया और वो बातें सुननी मिली जो आश्चर्य चकित कर देने वाली थी मामला यह है कि वार्ड कि पार्षद द्वारा कालीपुर अटल आवास सरकारी निवासो में लोगो से पैसा लेके बसाने का गैर सवैधानिक कृत्य करना और बादमे अपने मन मुताबिक़ स्वयं आम जनता के सामने जाकर पद कि गरिमा भूल कर जबरन छोटे से बच्चे उसकी माँ और पति समेत घर से धक्के मारकर घर से बाहर निकाल देना और तो और सामान तक परिवार को ना देना ये कैसा जनप्रतिनिधि ये कैसे पार्षद समझ से परे !
कालीपुर अटल आवास के निवासी पवित्र बेसरा, इनका एक छोटा बच्चा और इनकी पत्नी बीते 7 माह से यहाँ निवासरत है, जो स्वयं वर्तमान पार्षद ने ही इन्हे यहाँ अटल आवास में बसाया और अब पिछले पांच दिनों से जबरन घर में घुसे का झूठा आरोप लगा पुरे हस्ता खेलता परिवार को बेघर कर दिए है बाहर नाली के पास सोने, खाने को मजबूर है परिवार, अब सवाल यह उठता है कि सरकारी अटल आवासो में वार्ड पार्षद को किसने अधिकार दिया कि वे लोगो को बसाये या लोगो को आवास से निकाले यह काम निगम का है या सम्बंधित विभाग का उसके बावजूद वहां के लोगो के कहे अनुसार कि पार्षद द्वारा पैसा लेकर कई परिवार को आवेदरूप से आवास में बसाया गया है ! अगर यह कहना लोगो का सही है तो नगर निगम आयुक्त जी से मेरा निवेदन रहेगा कि मामले में जांच कर करें कार्यवाही !
मामले में परिवार को मिलेगा न्याय जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कल दिनांक 11 तारीख को थाना कोतवाली में इस गैर कानूनी काम करने वाले पार्षद के ऊपर कराएगी रिपोर्ट हो न्यायिक जांच मामले में पीड़ित परिवार को मिले न्याय !

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ