Print this page

*राज्य सरकार की मंशा, बस्तर में कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के बजाए उद्योगों के स्थापना हेतु जनसुनवाई को महत्व देना क्यों?-अमित जोगी

  • doing of business

जगदलपुर / शौर्यपथ / छ.ग.जनता काँग्रेश जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार की तुगलकी आयोजन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ,सरकार के दबाव में जिला प्रशासन द्वारा ,बस्तर जिले के ,बस्तर ब्लॉक के चपका ग्रामपंचायत में गोपाल इंड्रस्ट्री के द्वारा स्पंज आयरन प्लांट स्थापना हेतु प्रभावित ग्राम पंचायतों उनके द्वारा प्लांट स्थापना व जनसुनवाई के विरोध के वावजूद धारा 144 व कोरोना गाइडलाइंस के नियमो को ताक में रख ,संवेधानिक 5वी अनुसूची, पेशा कानून व कोरोना संक्रमण के तीव्रता से फैलाव को अनदेखा कर प्लांट स्थापना हेतु जनसुनवाई करवाना बस्तर व प्रभावितों के अधिकारों का हनन है।
सरकारी कार्यक्रम के दौरान जो तनाव व नॅशनल हाईवे सड़क चक्का जाम जैसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है। वह सम्पूर्ण रूप से सरकार की लापरवाही व जिमेदार अधिकारियों की चूक का परिचायक है। सरकार इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवा दोषियो पर कार्यवाही करें।जनता व उद्योगपति के कानून एक बराबर है।सरकार यह सुनिश्चित करे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ