जगदलपुर / शौर्यपथ / कोरोना काल में बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए जहां लोगों के लिए ऑक्सीजन के साथ रक्त की भी आवश्यकता पड़ रही है। दुर्घटना पीड़ित ,गर्भवती महिला या अन्य मरीजों को भी खून की जरूरत पड़ती है ,ऐसे में अस्पतालों में रक्त की कमी हो रही है इसलिए युवा वर्ग वैक्सीनेशन से पहले रक्तदान लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा महारानी हॉस्पिटल पर स्थित ब्लड बैंक में मंगलवार को पूर्व विधायक संतोष बाफना के उपस्थिति में कार्यकर्त्ताओ द्वारा रक्त दान किया गया। नगर मंडल भाजपा जगदलपुर नव युवाओं को ब्लड डोनेशन करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं और खुद भी रक्तदान कर रहे हैं। संतोष बाफना का कहना है कि युवाओं को आगे आकर ऐसी हालत में अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करना चाहिए जिससे कि अस्पताल में सभी मरीजों के लिए ब्लड की उपलब्धता रहे और इस महामारी के दौरान जब भी किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता पढ़े तो उसको समय पर ब्लड चढ़ाया जा सके।
ब्लड की कमी के चलते किसी भी व्यक्ति की मौत ना हो ऐसे में हालत को ध्यान में रखते हुए युवाओं को आगे आकर पर चढ़कर रक्तदान करना चाहिए।नगर मंडल महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने कहा 18 वर्ष से अधिक आयु वाले युवाओं को वैक्सीनेशन किया जाएगा। ऐसे में युवाओं से अपील है कि जो भी लोग वैक्सीनेशन करवाने हॉस्पिटल आए ,वह पहले रक्तदान जरूर करें, जिससे कि जो लोग संक्रमण से जूझ रहे हैं, किसी भी तरह की दुर्घटना एवं बीमारी के चलते उन्हें ब्लड की आवश्यकता है उन्हें खून दिया जा सके। नगर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा हमने हमारे भाजपा संगठन के माध्यम से अब तक विभिन्न तरह की दुर्घटना व बीमारियों से जुझने वाले सैकड़ों लोगों की जान समय रहते बचाई गई है ,ऐसे में सभी लोगों से उम्मीद है कि आप भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर इस महामारी के दौरान लोगों का सहयोग करेंगे। रेडक्रॉस ब्लड बैंक प्रभारी ब्रिजेश शर्मा ने कहा कि लोगों का जीवन बचाने के लिए नव युवाओं को रक्तदान करने की अपील की है। 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को वैक्सीनेशन करवाने से पहले रक्तदान करने की अपील की है
रक्त दान देने वालों में ब्रिजेश शर्मा,गोविंद कुमार साहू,जोली सिंह,शशांक साव,अमित गुप्ता थे
इस अवसर पर कोरोना काल को देखते 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित संख्या में नगर मंडल के पदाधिकारी जिसने उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री संग्राम सिंह राणा, कोषाध्यक्ष कमल पटवा,गणेश काले,प्रकाश झा,अखिलेश शुक्ला,डॉ के.के.नाग,महेंद्र पांडेय लेब टेक्नीशियन,अर्जुन आचला,डूमर देवांगन,रोमा सिन्हा,राजेश्वरी साहू लेब टेक्नीशियन,माधवी जोशी,विमल पोया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।