जगदलपुर / शौर्यपथ / वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए तथा बस्तर सहित पूरे प्रदेश में पत्रकारों के द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर जिस तरह से खबरों को जनता के सामने ला रहे हैं उसे देखते हुए मध्य प्रदेश, बिहार एवं उड़ीसा राज्य के द्वारा अपने यहां के पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए वैक्सीनेशन में प्राथमिकता देने की घोषणा की है
बस्तर जिला पत्रकार संघ के द्वारा विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग की गई थी की प्रदेश के पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर मानते हुए वैक्सीनेशन में प्राथमिकता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं जिसपर विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने पत्रकारों की मांगों को जायज मानते हुए उनकी मांग का समर्थन किया है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को पत्र लिखकर प्रदेश के पत्रकारों को फ्रंट लाइन वर्कर मानने की अनुशंसा की है . विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम की इस पहल के लिए बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमुद्दीन एवं सचिव धर्मेन्द्र महापात्र सहित पत्रकारों ने आभार व्यक्त किया है