Print this page

बस्तर में कोरोना महामारी रोकथाम हेतु सेवा दें रहे पुलिस कर्मियों के लिए बनाया जाए सर्वसुविधायुक्त कोविड अस्पताल - जनता कांग्रेस

  • rounak group

जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने बस्तर जिले में बस्तर पुलिस अधीक्षक जी से निवेदन करते हुए कहा हैं कि दिन रात सेवा दें रहे कोरोना वारियर्स पुलिस कर्मी जो क्या पुरुष व क्या महिला सभी अपना जी जान लगा के कोरोना माहामारी कि रोकथाम में अपना पूरा बल झोंक दिए हैं, ऐसी परिस्थिति में जब लोग घरो में बंद हैं और यह वारियर्स हमारी सुरक्षा में दिन रात बहार तैनात हैं, जिससे संक्रमित होने का पूरा चांस हैं अगर पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित होता हैं तो महोदय वो वारियर्स कम से कम इलाज हेतु सुनिक्षित जगह में आश्वत होकर इलाज के लिए जा सके वरना जिला में कोरोना इलाज के नाम पर कैसी असुविधाएं हैं .
बताने कि कोई जरुरत नहीं हैं, महोदय बहुत आसानी हैं अस्थाई कोइड अस्पताल बनाने का जहां आयुर्वेदिक तरीको से, अच्छे अच्छे भोजनो से, फल, दूध, काढ़ा, आक्सीजन, एवं जरुरी दवाई ही काफी होगा अगर यह सुविधा पुलिस कर्मियों हेतु अस्थाई कोविड अस्पताल कम से कम 80 बिस्तर वाला बन के त्यार हो जाता हैं तो मै सोचता हु पुरे प्रदेश में यह पहला जिला होगा जहां पुलिस कर्मियों का कोरोना इलाज का जिम्मा स्वयं पुलिस ही उठाती हैं और वो भी बेहद अच्छे गुडवत्ता के साथ महोदय मेरा विनम्र निवेदन होगा इस विषय में विचार करें यदि कोई गंभीर संक्रमित पुलिस कर्मी आये तो अच्छे इलाज हेतु हर जरुरी कदम लिया जाए !

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ