Shouryapath news jagdalpur । : मामले में जनता कांग्रेस के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एवं बस्तर सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र लिख बोले की पेयजल एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण कार्य हेतु बोर खनन कर्मियों को कोरोना काल में जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए बस्तर जिला में खनन हेतु सशर्त अनुमति देने हेतु विचार किया जाए, ताकि लाकडाउन में कृषि कार्य एवं पेयजल के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य ना रुके ! साथ ही साथ बोर संचालको को भी राहत मिलेगा कइयों की गाड़िया किस्तों में हैं एक गाडी के पीछे इनके 10 - 20 मजदुर होते हैं उनका राशन तनख्वाह चालाक का तनख्वाह और उसके अलावा लाखो क़िस्त वो अलग दो महीनो से फिलाहल लाकडाउन व कोरोना की मार सह रहे सभी लोग किन्तु इस विपरीत परिस्थिति में भी कम से कम बोर खनन कर्मियों को कृषि एवं पेयजल हेतु जरुरी कामो के लिए अनुमति प्रदान करने की ओर विचार किया जा सकता हैं, यह महत्वपूर्ण कार्य भी नहीं रुकेगा और बोर खनन संचालक, उनके मजदुर और उनके चालकों का भी रोजगार शुरू हो जाएगा, महोदय से निवेदन हैं इस ओर विचार कर उचित निर्णय लेवें !