Print this page

छत्रपति शिवाजी,गुरुगोविंद सिंह ,अम्बेडकर, रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड में भाजपा पदाधिकारियो ने कोविड काल मे किया हरी सब्जी का सहयोग

  • doing of business

जगदलपुर /शौर्यपथ / छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह, अंबेडकर एवं रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड में जगदलपुर नगर के भाजपा पदाधिकारियों ने कोविड काल मे हर जरूरतमंद लोगों तक हरी सब्जी बांटने में सहयोग किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय,नगर उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी ,महामंत्री संग्राम सिंह राणा की उपस्थिति में 325 परिवारों को हरी सब्जी का सहयोग किया गया,श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। कोविड नियमो का पालन जरूर करें। भारतीय जनता पार्टी परिवार हर गरीब,शोषित,वंचित लोगों के साथ हमेशा खड़ा है ।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा जगदलपुर के भाजपा पार्षद लगातार अपने वार्डो में जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवम मनोहर दत्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर के 48 वार्डो में रह रहे व्यक्ति की चिंता कर रहा है। हर जरूरत मंद लोगों तक खाद्य सामग्री एवम हरी सब्जी पहुंचे।इसकी चिंता नगर मंडल कर रहा है। हर व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं एवं कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन जरूर लगाएं। इस अवसर पर प्रकाश झा,शिरीष मिश्रा,अमर झा,संजय चंद्राकर,खेम सिंह देवांगन,शेखर साहू,घनश्याम बघेल, सूरज मिश्रा,लोकेश राव,सूरज केशरवानी,वशीम खान,विक्की साहू,सूर्यभूषण सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ