माडपाल/ शौर्यपथ / नगरनार जिला बस्तर (छ0ग0) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक आशिष अरोरा के मार्ग दर्शन में नगरनार पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब बीयर एवं व्हिस्की को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। आज दिनांक 27.05.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि उड़िसा की ओर से जगदलपुर की ओर मो0सा0 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिकी करने के उद्देश्य से परिवहन कर रहा है की सूचना पर चोकावाड़ा चौक के पास नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को मो0 साल के साथ पकड़े जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम :- सत्यनारायण कश्यप पिता सम्पत कश्यप उम्र 22 वर्ष जाति भतरा निवासी माडपाल नगरनार जिला बस्तर (छ0ग0) आरोपी के अधिपत्य में रखे दो पीटठु बैग से अंग्रेजी शराब 10 नग बाटल. किंगफिशर बीयर कुल 6 लीटर 500 मि0ली0 किमती 1400 रूपये एवं 10 नग पौवा इम्पेरियल ब्लु व्हिस्की कुल 1 लीटर 800 मि0ली0 अंग्रेजी शराब कुल 08 लीटर 300 मि0ली0 एवं एक काला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो० सा० क CG 17KD 1193 को जप्ती किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध कंमाक 95/2021 धारा 34 (2) आबकरी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक शिवशंकर गेंदले, उनि खोमराज ठाकुर, आर0 सत्यनारायण गोयल, पवन नेताम, सहायक आरक्षक विरेद्र ठाकुर सैनिक डमरू नाग का मुख्य भूमिका रहा है।