*कोरोना वारियर के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ के लिए किया गया कामना और उनके मोर्चे पर हर परिस्थिति में खड़े होने पर किया धन्यवाद*
*आज दिनांक 29/05/2021 को जकांछ दंतेवाड़ा इकाई ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे )के जन्मदाता स्व०श्री अजीत प्रमोद जोगी को प्रथम पूण्य तिथि पर कोरोना वारियर को जूस, स्नैक्स,मास्क वितरण कर के उनका सम्मान किया और उनकी अच्छी स्वास्थ के लिए प्रार्थना भी किया और साथ ही उनके इस विपरीत परिस्थिति में भी मोर्चे पर खड़े होने के लिए धन्यवाद किया । इस उपलक्ष में सुजीत कर्मा जिला अध्यक्ष,चंदन यादव ब्लॉक अध्यक्ष,राम नाथ नेगी सचिव इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*