Print this page

पीजी कॉलेज के साइंस फैकल्टी की नई बिल्डिंग बनने से पहले लगी टूटने लगी - नरेंद्र भवानी

  • doing of business

मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा की !अभी निर्माण पूरा ही नहीं हुआ और जगह-जगह पड़ने लगी दरारें।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / संभाग के सबसे बड़े और पुराने पीजी कॉलेज परिसर में साइंस डिपार्टमेंट की बिल्डिंग के रेनोवेशन और बिल्डिंग को नया बनाने का काम चल रहा है। लॉकडाउन के बीच अभी यहां काफी निर्माण करवाया गया और साइंस डिपार्टमेंट की बिल्डिंग लगभग बनकर तैयार हो गई, लेकिन बिल्डिंग का उपयोग छात्र कर पाते इससे पहले ही बिल्डिंग में जगह-जगह से दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसे में यहां काम की गुणवत्ता पर सवाल है की बिल्डिंग निर्माणधिन अवधी में आखिर निरक्षण अधिकारी किस आधार पर गुडवत्ता को ओ के का हरी झंडी ने निर्माण शुरू और समाप्त करने का निर्णय लिए इस फेक्टर पर भी जांच होना चाहिए कही ऐसे निर्माण भ्रष्टाचार का तो बली नहीं चढ़ रहा है !
उक्त खबर के आर्टिकल अनुसार इस मामले में पीडब्लूडी के ईई राजीव बत्रा का कहना है कि वे खुद मौके पर जाकर बिल्डिंग का निरीक्षण करेंगे और इसके बाद यदि बिल्डिंग में कोई कमी पाई जायेगी तो संबंधितों पर कार्रवाई की जायेगी। तो क्या निर्माणधीन अवधी में बैगेर निरक्षण करके यह बिल्डिंग बन गई और अगर बैगेर निरक्षण के यह बिल्डिंग बनी है तो ठेकेदार एवं निरक्षण अधिकारी और सम्बंधित निर्माणधीन बिल्डिंग के इंजिनियर पर भी जांच होना चाहिए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी यह मामले को लेकर जिलाधिकारी बस्तर को ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने का आवेदन करेगी और साथ ही अन्य सभी निर्माणों की भी बारीकी से जांच करवाएंगे, लेकिन परिसर में विद्यार्थियों की स्तेमाल हेतु बिल्डिंग पे भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं !

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ