बस्तर /जगदलपुर :- कोरोना महामारी के चलते जहाँ जगदलपुर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हमारे रक्तदान दाता नहीं पहुंच पा रहे हैं। जहाँ रोज मरीजों की बढ़ती संख्या और उन्हें खून की कमी की शिकायत ज्यादा आ रही है। और ऐसे में मरीज के लिए ब्लड बैंक में ब्लड की कमी को देखते हुए। मरीजों की जान बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के स्टॉफ ने किया रक्तदान यह है वो नाम जिन्होंने किया रक्तदान डॉ. श्री राजकिशोर नायक (ब्लड बैंक सह प्रभारी) डॉ. दीपिका बघेल डॉ.पूजा कश्यप , डॉ. प्रगति खुटे मरकाम यह सभी हमेशा रक्तदान करने के लिए आगे रहते हैं। आज सभी ने एक बार फिर अपना बहुमूल्य स्वेच्छिक रक्तदान करके मरीजों की जान बचाये।